ट्रैक्टर ने सडक किनारे खडे ठेले खोमचों को रौंदा, पास खडे बालक के ऊपर गिरा खौलता तेल, बालक गंभीर रूप से झुलसा,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। उझानी मछली बाजार में खड़े ठेले खोमचों को तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया जिससे कई ठेले क्षतिग्रस्त हो गए और इस दौरान एक मछली पकौड़ी के ठेले के समीप खड़ा दस वर्षीय बालक प्रदीप के ऊपर कढ़ाई का खौलता तेल गिर जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। बालक को तत्काल परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए हैं। हादसे पर पहुंची पुलिस ने चालक को मय ट्रैक्टर के हिरासत में ले लिया है। मूल रूप से कासगंज का रहने वाला रमेश कश्यप उझानी में अपने रिश्तेदारों की मदद से कश्यप पुलिया के समीप लगने वाले मछली बाजार में मछली पकौड़ी का ठेला लगाता है। इसके अलावा अन्य ठेले खोमचे भी इस बाजार में लगते हैं। बताते हैं कि बीती रात लगभग साढ़े 11 बजे अचानक आ रहे तेज गति ट्रैक्टर ने मछली बाजार में लगे ठेले खोमचों को रौंद डाला। इस हादसे में कई ठेले पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
बताते हैं कि इस दौरान रमेश के ठेले के पास खड़ा उसका पुत्र 10 वर्षीय प्रदीप कश्यप के ऊपर कढ़ाई का खौलता हुआ तेल जा गिरा जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गया। हादसे के दौरान झुलसे बालक को उसका पिता नागरिकों के सहयोग से इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक को मय ट्रैक्टर के हिरासत में ले लिया। गनीमत रही कि गनीमत रही इस हादसे में कोई जनहानि नही हुई।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!