लोकप्रिय सांसद उपेंद्र सिंह रावत द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में हेल्थ एटीएम की स्थापना का प्रस्ताव…

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। जनपद के लोकप्रिय सांसद उपेंद्र सिंह रावत द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में हेल्थ एटीएम की स्थापना का प्रस्ताव देने पर क्षेत्रीय जनता ने सांसद को बधाई दी है। बताते चले कि ग्रामीण जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जनपद में स्थापित होने वाले पांच हेल्थ एटीएम में सीएचसी बड़ागांव में एटीएम की स्थापना करने का प्रस्ताव सांसद उपेंद्र सिंह रावत द्वारा दिये जाने पर लोगो ने खुशी का इजहार किया है। बताते चले कि हेल्थ एटीएम की स्थापना के बाद ग्रामीण जनता की 58 प्रकार की स्वास्थ्य की जांचे निशुल्क की जाएगी। करीब पांच लाख रुपये कीमत से स्थापित होने वाले हेल्थ एटीएम में टेक्नीशियन की तैनाती होगी मरीज चिकित्सको द्वारा लिखी गयी 58 प्रकारों की जांचे मुफ्त की जाएगी।

सीएचसी बड़ागांव में हेल्थ एटीएम की स्थापना का प्रस्ताव पारित करने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने सांसद उपेंद्र सिंह रावत को बधाई देते हुए कहा कि आजादी के बाद जितने भी सांसद अभी तक हुए है उसमें उपेंद्र सिंह रावत का ग्राम पंचायत बड़ागांव के विकास में सराहनीय कदम रहा है। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने जहां ग्राम पंचायत बड़ागांव के कपिलनगर में जहां इंटरलॉकिंग का कार्य कराया वही जमील उर रहमान किदवई स्मारक स्टेडियम एव ग्राम पंचायत बड़ागांव के मुख्य चौराहे पर हाइमास्ट लाइट लगवाने का काम किया है इसके अलावा सीएचसी बड़ागांव को गोद लेकर ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं। हेल्थ एटीएम की स्थापना पर डॉ0 मायाराम यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता, कल्लूराम यादव, राजेन्द्र यादव, लखन रावत, नूरुल अमीन अंसारी, जाबिर सलमानी, वहीद अहमद अंसारी, इशरत अली, मो0 फुरकान, मुस्ताक अली, मनबहार वर्मा, परशुराम यादव, रामप्रताप वर्मा, ब्रजेश कुमार वर्मा, रामू वर्मा, पप्पू बीडीसी, शाहिद अली, मो0 गुफरान, लतीफ राइन सहित अन्य लोगों ने सांसद उपेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!