ग्राम प्रधानों ,विद्यालयों के प्रधानाध्यको की संयुक्त संगोष्ठी का आयोजन…
, शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। स्थानीय ब्लाक सभागार में निपुण भारत अभियान के तहत ग्राम प्रधानों एव परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यको की संयुक्त संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें डीबीटी के माध्यम से छात्र- छात्राओं के पठन पाठन के लिए भेजी गई धनराशि पर चर्चा की गयीं।

उपजिलाधिकारी सदर विजय कुमार द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रधानाध्यापकों के साथ विद्यालयों का कायाकल्प के लिए प्रधानों का सहयोग जरूरी है। बिना उनके सहयोग विद्यालयों में 19 पैरामीटर को प्राप्त किया जाना संभव नहीं है। उपजिलाधिकारी ने कहा ग्राम प्रधानों से कहा कि जिन विद्यालयों में मिट्टी आदि पटाई की आवश्यकता है वह सम्पर्क कर विद्यालयों में कार्य करा सकते है उन्होंने कहा कि संगोष्ठी का उद्देश्य है कि ग्राम प्रधानों एव प्रधानाध्यको के सहयोग से स्कूलों का कायाकल्प कराकर मॉडल रूप दिया जाय तथा डीबीटी के माध्यम से जो पैसा जा रहा है उसका सही से निर्वहन हो। खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल ने संयुक्त संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के बच्चों की निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा व्यवस्था के लिए कायाकल्प के अंतर्गत 19 पैरामीटर्स दिए गए हैं जिनको ग्राम प्रधान के सहयोग से विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को पूर्ण कराना है। जिससे विद्यालय परिसर की स्वच्छता और सुंदरता तथा छात्रों को पढ़ने का अनुकूल वातावरण प्राप्त हो सके।
ग्राम प्रधानों से आग्रह करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबंधित विद्यालय में जाकर विद्यालय के अध्यापकों , छात्रों व अभिभावकों से बात करके विद्यालय परिसर की समस्याओं को जानकर उनके निराकरण करने का अनुरोध किया उन्होंने बताया डीबीटी द्वारा छात्रों के अभिभावकों के खाते में 12 सौ रुपए सीधे भेजे जा रहे हैं जिससे बच्चे दो सेट ड्रेस, जूता, मोजा, बैग, स्वेटर एवं कापी पेन आदि खरीद सकें। संगोष्ठी में ग्राम प्रधान बड़ागांव नूर फातिमा, ग्राम प्रधान करपिया विनोद कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान नेवला कमला देवी एव सम्बंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यको को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जेई एमआई आर के प्रकाश, एडीओ कोआपरेटिव देवेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत जानकीराम ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मुबीन सिकन्दर, एसआरजी अवधेश कुमार पांडेय, संजय श्रीवास्तव, सुरेशचंद, प्रधान रंजीत कुमार, बलजीत, रामसिंह यादव, उमाकांत, सहित ग्राम प्रधान एव प्रधानाध्यक मौजूद रहे।
, शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

