स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम प्रधान की मौजूदगी मे कीटनाशक का छिड़काव कराया गया

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी । संचारी रोगों की रोकथाम के लिए ग्राम रसौली के कटरा मुहल्ला और मदरसे के आसपास स्वास्थ्य विभाग द्वारा डिप्टी सी एम ओ , ए डी ओ पंचायत तथा ग्राम प्रधान की मौजूदगी मे कीटनाशक का छिड़काव कराया गया । ज्ञात हो कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को ग्राम रसौली मे लालू प्रजापति , रमेश मौर्य, महेश मौर्य  सहित 25 लोग तेज बुखार से पीड़ित मिले थे जिनके कार्ड टेस्ट मे पांच लोगों मे डेंगू की पुष्टि हुई थी ।

 

Don`t copy text!