दीपावली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगाहें

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

अंबेडकरनगर दीपावली के त्यौहार को देखते हुए कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय कस्बे में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शहर में समस्त चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहे। पुलिस द्वारा हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर पैनी नजर रखी। लगातार बढ़ती आबादी और सड़कों पर बढ़ते वाहनों का दबाव झेल रहे अकबरपुर शहर में त्योहारों के मौके पर जाम की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करने वाली प्लान है. ऐसे में अंबेडकरनगर पुलिस की अलग तैयारियां है जिससे थाना क्षेत्र में किसी भी तरह की समस्या ना उत्पन्न होने पाए अकबरपुर थाना क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर मिनट-टू-मिनट मॉनीटरिग की और त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारों को कड़े निर्देश दिए।आप शांति से दीवाली मना सकें, इसलिए पुलिस व प्रशासन की तरफ से तमाम बंदोबस्त पूरे कर दिए गए हैं। किसी तरह की हुड़दंगबाजी न हो, इसके लिए पुलिस कर्मचारी मुख्य चौराहों से लेकर संपर्क मार्गों पर तैनात किए गए हैं।शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम नहीं होने दिया जाएगा। जिसके लिए हर समय मुलाजिम ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा शहर में हुड़दंग मचाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!