ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय में दिया गया। ज्ञापन में प्रदेश स्तरीय गठित होने वाली पत्रकार मान्यता समिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को प्रतिनिधित्व दिए जाने की माँग की गई है। जिलाधिकारी कार्यालय में विशेष अधिकारी जी एस निगम को ज्ञापन सौंपने वालों में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश गिरि , सुनील वाजपेयी शिवम् , राजेश भारती , सरोज वर्मा , बलवंत सिंह आदि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

Don`t copy text!