बेबाक आवाज के धनी थे दादा गजेन्द्र: गोप पूर्व विधायक को दी गयी श्रद्धांजलि

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र रामनगर के ग्राम पंचायत हसनापुर में रणधीर सिंह सुमन के द्वारा आयोजित पूर्व विधायक स्व दादा ठाकुर गजेन्द्र सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि स्व गजेन्द्र दादा हमारे पारिवारिक सदस्य थे। उन्होंने हिंदी और उर्दू को बराबरी का दर्जा दिया वह बेबाक आवाज के धनी थे। तीन दशक पूर्व दादा पहली बार रामनगर की विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए। उनका जीवन जनसेवा के लिए हमेशा तात्पर्य रहा। रामनगर में डिग्री कालेज खुलवाने तथा घाघरा नदी पर संजय सेतु के बनवाने में भी दादा गजेन्द्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा। जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। बहुत ही ईमानदार और संघर्षशील जिंदादिल इंसान थे। हम सभी को उनके जीवन का स्मरण करना चाहिए। श्रद्धांजलि समारोह में रामगोपाल रावत, विजय प्रताप सिंह, बाबा बीपी दास, हसमत अली गुड्डू आदि लोग मौजूद रहे। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!