साइबर अपराधियों ने ट्रेजरी कार्यालय का कर्मचारी बताकर महिला के खाते से 13 लाख उड़ाये

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। साइबर अपराधियों ने खुद को ट्रेजरी कार्यालय का कर्मचारी बताकर एक महिला के खाते से 13 लाख रुपये पार कर दिए। महिला को कॉल करके उसके खाते और एटीएम कार्ड की जानकारी की। शक होने पर महिला ने अपना खाता और एटीएम कार्ड ही बंद करा दिया, लेकिन जब दूसरा कार्ड शुरू कराया तो पता चला कि उसके खाते से रकम उड़ा दी।


सिविल लाइंस क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी निवासी मुन्नी देवी पत्नी सूरजपाल की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक एक सितंबर को उनके बेटे अभिषेक सिंह के मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को ट्रेजरी कार्यालय का कर्मचारी बताया था। वह पेंशन आदि की जानकारी मांग रहा था। इससे उन्हें कुछ शक हुआ। वह तुरंत नेकपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक पहुंचीं। उन्होंने बैंक मैनेजर से मिलकर अपना खाता और एटीएम कार्ड बंद करा दिया। इसके बाद 19 अक्तूबर को दूसरा एटीएम कार्ड मिल गया। वह उसी दिन अपना एटीएम कार्ड शुरू कराने के लिए एटीएम पहुंचीं। तब उन्हें पता चला कि उनके खाते से 13 लाख, 59 हजार, पांच सौ रुपये निकाल लिए गए। वह इसकी शिकायत करने बैंक गईं तो शाखा प्रबंधक ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। मुन्नी देवी ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!