बाराबंकी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी बाड्रा का आगामी 23 फरवरी को प्रातः 10 बजे सफदरगंज चैराहे पर कांग्रेसजन स्वागत करेंगे। उक्त आशय की जानकारी शनिवार को सांसद डा. पीएल पुनिया के ओबरी आवास पर आयोजित तैयारी बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तनुज पुनिया ने दी। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने किया विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चैधरी तथा प्रभारी सचिव सुशील पासी विशेष रूप से मौजूद थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम ने अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन तथा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला ने प्रदेश उपाध्यक्ष तथा प्रभारी सचिव का माला पहनाकर स्वागत किया तदोपरान्त पूर्व सांसद ए0पी0 गौतम पूर्व विधायक छोटे लाल यादव, राजलक्ष्मी वर्मा, कपिल देव वर्मा सरजू शर्मा, नईम सिद््दीकी, के0सी0 श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश वर्मा, मो0 मुब्बसिर तैयारी बैठक में एैतिहासिक स्वागत की रणनीति बनायी।
Related Posts

