दीक्षा माहेश्वरी भी होंगी पालिका अध्यक्ष पद दावेदार पार्टी ने आशीर्वाद दिया तो लड़ेंगी चुनाव बिछने लगी निकाय चुनाव की बिसात
सहसवान। सहसवान की ईमानदार ,निष्पक्ष हर वर्ग मे अपनी पहचान रखने वाली भाजपा महिला मंडल की प्रदेश मंत्री दीक्षा महेशवरी भी होंगी पालिका अध्यक्ष पद की दावेदार दूरभाष पर हुई बातचीत मे उन्होने बताया कि अगर पार्टी ने उन्हे अपना आशीर्वाद दिया तो वह पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव अवश्य लड़ेंगी ।बता दें कई वर्षो से भाजपा मे विभिन्न पदों पर रही है और पार्टी की जुझारू कार्यकर्ता रही है । उनके पति सौरभ माहेश्वरी मौजूदा मे भाजपा के नगर अध्यक्ष हैं वह भी पार्टी और जनता के लिए एक सर्पित कार्यकर्ता हैं । घोषणा होने से पूर्व ही निकाय चुनाव के लिए अभी से बिसात बिछनी शुरू हो गई है। सभी राजनीतिक दलों के संभावित दावेदार टिकट के लिए जुगाड़ में जुट गए हैं। चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नेताओं ने दिल्ली और लखनऊ के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं। दावेदारों की सबसे लंबी कतार भाजपा में है। वर्ष 2017 के नवंबर में हुए निकाय चुनाव में चुने गए बोर्ड का कार्यकाल अब कुछ ही समय शेष है । मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य भी चल रहा है। पिछले चुनाव में अक्टूबर माह में निकाय चुनाव के लिए घोषणा की गई थी, इसलिए निकाय चुनाव का समय नजदीक है। जिन नेताओं को निकाय चुनाव लड़ना है उन्होंने होमवर्क शुरू कर दिया है। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत सभी दलों के संभावित नेता टिकट के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। कुछ नेता जो कभी-कभी पार्टी के कार्यक्रम में नजर आते थे, लेकिन अब सभी कार्यक्रम में नजर आने लगे हैं। वे स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी दीपावली आदि पर होर्डिंग और फ्लैक्स आदि लगवा रहे हैं। कुछ दावेदार तो वार्ड-मोहल्ले में होने वाली मौत की खबर मिलने पर शोक प्रकट करने भी पहुंच रहे हैं। एक दर्जन से अधिक दावेदार नगरपालिका से चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने के लिए दम भर रहे हैं। इधर दीक्षा माहेश्वरी का कहना था कि अगर पार्टी ने उन्हे टिकट दिया तब ही वह चुनाव लड़ेंगी अगर किसी अन्य दावेदार को पार्टी उम्मीदवार बनाती है तो वह पूरे जोश और समर्पण के साथ चुनाव पार्टी द्वारा बनाए गए उम्मीदवार को चुनाव लडाएंगी ।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

