बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत‘ द्वारा शनिवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमे 27 लोगो ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया तथा 25 ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा व जिला संरक्षक उत्तम सिंह के संयुक्त नेतृत्व व प्रभारी रक्तकोष डॉ एस के शुक्ला की देखरेख में जिला अस्पताल का ब्लड बैंक फिर इस पुनीत कार्य का गवाह बना।भाकियू द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में आज 27 किसानों ने पंजीकरण कराया एवं जांच के पश्चात 25 किसान रक्तदान कर महादानी बने। आज रक्तदान करने वालो में मुख्य रूप से गुड़िया देवी,रामानंद वर्मा,मोहित पाल,अरुण कुमार, प्रदीप यादव,शिव प्रसाद,संदीप वर्मा,ओम प्रकाश,कुलदीप रंजन,शिव वर्मा,राजा,सुभाष चन्द,राकेश कुमार, मोहित कुमार,तौहीद अहमद,अरुण राई,सूरज आदि शामिल रहे। इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष लायकराम यादव,हौसिला प्रसाद, अनुपम वर्मा, चैधरी प्रेम चन्द, राम सेवक रावत, राधेलाल, नौमिलाल, डॉ हरीराम पाल, मुन्नालाल, परीदीन, प्रमोद कुमार, दीपू वर्मा, राइस अहमद, बंशीलाल, डीके आदि उपस्थित रहे।
Related Posts

