मार्ग दुर्घटनाओं में पति पत्नी सहित की मौत

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

4 वर्षीय बच्ची सहित बाईक सवार तीन लोग घायल

मसौली बाराबंकी। सोमवार की देर रात गोण्डा -बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मयूर ढाबे के निकट हुई दो मार्ग दुर्घटनाओं में पति पत्नी की मौत हो गयी वही एक 4 वर्षीय बच्ची सहित बाईक सवार तीन लोग घायल हो गये जिन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है।

बहराईच जनपद के थाना फखरपुर के ग्राम खाजीपुरवा निवासी सुखलाल अपनी पत्नी गुड़िया व 4 वर्षीय पुत्री सोनाली स्कूटी नम्बर यूपी 32 एम टी 2428 से दीपावली के मौके पर लखनऊ से घर वापस जा रहे थे कि मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर स्थित मयूर ढाबे के निकट सामने से आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कूटी के जहां परखच्चे उड़ गये वही गम्भीर रूप से घायल स्कूटी सवारों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सको ने सुखलाल एव गुड़िया को मृत घोषित कर दिया वही गम्भीर रूप से घायल 4 वर्षीय बालिका को ट्रामा सेंटर लखनऊ में रेफर किया गया है। दुर्घटना की थोड़ी देर बाद थोड़ी ही दूरी पर स्थित फूड जंक्शन ढाबे के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो अज्ञात बाईक सवार घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया परन्तु हालात ठीक न होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!