पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप को भ्राता शोक, अशोक सिंह का निधन पुत्र हर्षित सिंह ने दी मुखाग्नि, शांति निकेतन में उमड़ा जनसमूह

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह ‘गोप‘ के बड़े भाई अशोक सिंह का बीती रात हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। वह लगभग 60 वर्ष के थे। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र हर्षित सिंह राजकुमार व पुत्री सौम्या सिंह सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए। सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर अशोक सिंह का पार्थिव शरीर शांति निकेतन से कमरिया बाग स्थित कब्रिस्तान पर ले जाया गया। इस दौरान अरविंद कुमार सिंह गोप, अनिल कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, आनन्द सिंह, हर्षित राजकुमार एवं अविरल सिंह ने भी अर्थी को कंधा दिया। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य व बड़ी संख्या में लोग शव यात्रा में शामिल हुए। अंतिम संस्कार के रस्मो-रिवाज के बाद एकलौते पुत्र हर्षित सिंह राजकुमार ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने पूर्व जिला पंचायत अफहयक्ष अशोक सिंह का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। विदित हो कि स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह जिले में कई शिक्षण संस्थान चलाते थे। गांव की जनता को रोजगार और तकनीकी से जोड़ने के लिए संस्था के माध्यम से कई सामाजिक कार्य करते थे। वर्ष 2016 में हुए पंचायत चुनाव में अशोक कुमार सिंह जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। उसके उपरांत वह समाजवादी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के तौर पर र्निविरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए। पंचायत चुनाव से राजनीति शुरू करने वाले अशोक सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। सड़कों को मुख्य मार्ग से जोड़ना, विद्यालयों का कायाकल्प, जिला पंचायत भवन का नवनिर्माण जैसे कई प्रमुख विकास कार्य कराए। वर्तमान में हैदरगढ़ क्षेत्र के नरौली गांव में एसबीएस इंटर कॉलेज की स्थापना कर एक शिक्षण संस्था चला रहे थे। इसके अलावा उनका एक सामाजिक संगठन त्रिशूल सेवा संस्थान भी था। जिसके माध्यम से वह गरीब बेटियों की शादी, मुफ्त इलाज, गरीब बच्चों की पढ़ाई जैसे काम कर रहे थे। विनम्र, शालीन, व्यवहार कुशल और मृदुभाषी अशोक कुमार सिंह ने अपने छोटे भाई अरविंद कुमार सिंह ‘गोप‘ की सियासत भी चमकाने का काम किया। इस दौरान शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने और अंतिम यात्रा में शामिल होने जनपद ही नही बल्कि पूरे प्रदेश के लोग शामिल हुए।

कई दलों के दर्जनों दिग्गजों ने किए अंतिम दर्शन

अशोक कुमार सिंह के अंतिम दर्शन करने के लिए के.डी सिंह बाबू मार्ग स्थित शांति में सुबह से ही नेताओं, स्थानीय लोगों और समर्थकों का पहुंचना जारी रहा। अंत्येष्टि के दौरान सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा, स्वास्थ्य षिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी, एमएलसी राकेश सिंह, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, विधायक राकेश प्रताप सिंह, विधायक रामचंद्र प्रधान, सदर विधायक धर्मराज सिंह सुरेश यादव, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व मंत्री रामनगर विधायक फरीद महफूज किदवई, विधायक गौरव रावत, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ रावत, पूर्व विधायक राममगन रावत, पूर्व विधायक सरवर अली खान, समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा, शमीम अंसारीरू राजा दरियाबाद राय स्वरेश्वर बली श्संजय बलीश्, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू, उद्यमी पवन जैन, सरदार भूपेंदर सिंह, अनिल अग्रवाल, सरदार रविंदर सिंह, प्रदीप जैन, सरदार मनजीत सिंह, पत्रकार हसमत उल्ला, कृष्णकुमार द्विवेदी, सतीष श्रीवास्तव पाटेष्वरी प्रसाद, समाजसेवी हाजी वासिक वारसी, कांग्रेस नेता तनुज पुनिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो मोहसिन, जिला बार एसोसिएषन के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, बृजेष दीक्षित, सपा पीडिया प्रभारी वीरेन्द्र प्रधान, हषमत अली गुड्डू, भाजपा जिलाध्यक्ष शषांक कुषुमेष सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!