मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की छठ पूजा की तैयारियों की समीक्षा, साफ-सफाई के विशेष निर्देश
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
लोक आस्था के पर्व छठ को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बेहद गंभीर है। प्रदेश में चारों तरफ छठ पर्व को लेकर लोग भले ही अपने स्तर से तैयारी में लगे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शनिवार को अपने सरकारी आवास पर छठ पर्व पर जिलों में प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पर छठ पर्व की जिला प्रशासन तथा शासन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने का कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षित व स्वच्छ छठ के संदेश के साथ जनभावनाओं का सम्मान भी शीर्ष वरीयता पर है। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री शशि प्रकाश गोयल, कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद तथा अन्य विभाग के बड़े अधिकारी भी थे।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

