सौतेले भाईयो के बीच हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग महिला की ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। तीन दिन पूर्व सौतेले भाईयो के बीच हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग महिला की ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गयी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला थाना व कस्बा मसौली के मोहल्ला कटरा का है कटरा निवासी सागर कश्यप की दो पत्नियां थीं जिसमे पहली पत्नी प्रेमा से एक पुत्र गोकुल व दूसरी पत्नी पार्वती से दो पुत्र प्रदुम व अतुल कुमार है अपनी मृत्यु से पूर्व सागर कश्यप ने दोनों को बराबर का हिस्सा बांट दिया था जिसमे दूसरी पत्नी पार्वती अपने दोनों बच्चों के साथ लखपेड़ाबाग बाराबंकी में रहती है तथा पहली पत्नी प्रेमा बहु एव बेटे के साथ कटरा मसौली में रहती हैं। 27 अक्टूबर की शाम दूसरी पत्नी पार्वती अपने दोनों बच्चों के साथ घर मे दीया जलाने के लिए आयी थी इसीबीच किसी बात को लेकर दोनों सौतेले भाईयो के बीच जमकर मारपीट हो गयी जिसमे पहली पत्नी प्रेमा, बेटा गोकुल व बहु रेखा घायल हो गयी जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें तीनो की हालात गम्भीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। पुलिस ने घायलों की तहरीर पर धारा 308 का मुकादमा दर्ज किया था। गम्भीर रूप से घायल महिला की तीसरे दिन इलाज के दौरान मौत हो गयी वही गोकुल की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

