सरकार को झटका! सिखों के शीर्ष संगठन अकाल तख्त ने CAA विरोधी आंदोलन को दिया समर्थन

https://www.smnews24.com/?p=5682&preview=true

सिख समुदाय के सर्वोच्च संगठन अकाल तख्त ने संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चीफ जफरुल इस्लाम खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के चीफ ज्ञानी हरप्रीत सिंह से अमृतसर में मुलाकात की थी। इस मुलाकात में मुस्लिम नेताओं ने सीएए के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के लिए सिख समुदाय से समर्थन की मांग की थी।
अकाल तख्त के चीफ ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मुस्लिम नेताओं से मुलाकात के बाद कहा कि “सिख अपने सिद्धांतों के साथ बंधे हैं, जिनके तहत पीड़ितों को अन्याय के साथ खड़ा होने की बात कही गई है। मुस्लिम समुदाय के अन्य संगठनों ने भी हमसे ऐसी ही अपील की थीं। अल्पसंख्यकों में डर और असुरक्षा का माहौल है और यह देश के लिए ठीक नहीं है।”
अकाल तख्त चीफ ने मुस्लिम नेताओं को विभिन्न हिंदू संगठनों से भी संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ समर्थन लेने की बात कही है।

Don`t copy text!