वार्डवार निर्वाचक नामावलियाँ प्रकाशित, कल से कोई भी कर सकता है निरीक्षण
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद बदायूँ की समस्त निकायों (नगर पालिका परिषद, बदायूँ, उझानी, ककराला, बिल्सी, बिसौली, सहसवान एवं दातागंज तथा नगर पंचायत, गुलडिया, सखानू, कुवरगॉव, कछला, इस्लामनगर, रूदायन, अलापुर, उसावा, उसहैत, फैजगंज, मुडिया, सैदपुर, बजीरगंज एवं दहगवां) के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के निवासियों को अवगत कराया है। कि इन नगर की वार्डवार निर्वाचक नामावली प्रकाशित कर दी गई है। निर्वाचक नामावली मेरे कार्यालय से अतिरिक्त नीचे वर्णित कार्यालयों/ स्थानों में आम लोगों के निःशुल्क निरीक्षण के लिये उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति जो निर्वाचक नामावली में अपना नाम जुड़वाना चाहे या किसी प्रविष्टि को संशोधित कराना चाहें या किसी व्यक्ति के नाम के सम्बन्ध में आपत्ति करना चाहें, वह इस सम्बन्ध में अपना दावा या आपत्ति निर्धारित प्रपत्रों में 1 नवम्बर से 7 नवम्बर तक कार्यालय समय के दौरान अपरान्ह 3 बजे के पहले कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उपजिलाधिकारी, कार्यालय अधिशासी अधिकारी, सम्बंधित नगर पालिका एवं नगर पंचायत, जिला निर्वाचन कार्यालय(पंचायत एवं नगरीय निकास) एवं सम्बंधित मतदान केन्द्रों पर तैनात कर्मचारी को, या सीधे मुझे प्रस्तुत कर सकता है। विहित समय के पश्चात् प्रस्तुत की गई आपत्ति या दावे पर विचार नहीं किया जायगा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

