सराय अकिल पुलिस ने गांजा तस्करों को दबोचा, जेल

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्यवाही आरोपियों के पास से बरामद हुआ 13 किलो गांजा

कौशाम्बी। सराय अकिल पुलिस ने रक्सराई पुल के पास से मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए नदी के पास से पुलिस दो संदिग्ध युवकों को दबोच लिया तलाशी के दौरान इन संदिग्धों के पास से पुलिस को 13 किलो गांजा बरामद हुआ पुलिस ने मामले में आरोपियों पर लिखा पढ़ी करते हुए जेल भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए सराय अकिल थानाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह ने बताया कि जब वह करण चौराहा में जांच कर रहे थे तभी मुखबिर से जानकारी मिली की रक्सरई के किलनाहाई नदी के पास दो संदिग्ध युवक खड़े हैं, सफेद अपाचे मोटरसाइकिल से जिनके पास गांजा भी है मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की निशानदेही पर मौके से दोनों आरोपियों को धर दबोचा पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी पहचान छीतापुर गांव निवासी शशि कपूर व रक्साराई गांव निवासी अनुराग राव बताई पुलिस ने आरोपियों पर लिखा पढ़ी करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में थाना अध्यक्ष के साथ बेनी राम कटरा चौकी प्रभारी आलोक कुमार, कांस्टेबल पवन मौर्या, कांस्टेबल पंकज तिवारी, के साथ अभिषेक यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई आरोपियों को दबोचने वाली टीम के कार्यों की सराहना पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने किया है।

Don`t copy text!