संचारी रोगियों को मिलेगा खून व प्लेटलेट्स: रोहित भाकियू (भानू) नेता रोहित द्विवेदी की पहल की हो रही सराहना
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसे संचारी रोग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देते हैं। इनका असर रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या पर भी पड़ता है। एक सीमा से अधिक इनकी कमी होने पर प्लेटलेट्स चढ़ाने तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में पीड़ित मरीज को खून और प्लेटलेट्स की कमी न हो इस दिशा में एक पहल भारतीय किसान यूनियन (भानू) के युवा मंडल अध्यक्ष रोहित द्विवेदी ने की है। गुरूवार को उन्होंने भाकियू (भानू) के प्रदेश प्रभारी आशु चौधरी के निर्देशानुसार एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन देवा रोड स्थित आस्था हॉस्पिटल में किया गया। इस दौरान भाकियू नेता रोहित द्विवेदी ने आस्था हॉस्पिटल में भर्ती लखपेड़ाबाग निवासी डेंगू पीड़ित मरीज पप्पू सिंह को रक्तदान देकर उनकी जान बचाई। श्री द्विवेदी इससे पहले करीब दो दर्जन से अधिक बार रक्तदान कर चुके है। उन्होंने रक्तदान करके समाज में एक बड़ा संदेश दिया है। रक्तदान के बाद भाकियू नेता रोहित द्विवेदी ने बताया कि मौसम बदलने के साथ वायरल के मामले तेजी से सामने आ रहे है। मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती जा रही है। उन्हें खून व प्लेटलेट्स की अत्यन्त आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन (भानू) उन जरूरतमंद मरीजों को खून और प्लेटलेट्स की व्यवस्था सुनिश्चित कराएगा जो संचारी रोग से पीड़ित है। इस मौके पर राधे रमन वर्मा, अजीत सिंह बब्बू, शिवा पाठक, अंजनी मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

