फ़्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि पश्चिम दिन-प्रतिदिन कमज़ोर होता जा रहा है।
एमोनोएल मैक्रां ने अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो के जवाब में कहा है कि पश्चिम, कमज़ोर होने के साथ ही पतन की ओर बढता जा रहा है।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार म्यूनिख सुरक्षा कांफ़्रेंस में बोलते हुए फ़्रांसीसी राष्ट्रपति ने पश्चिम के उज्जवल भविष्य पर आधारित अमरीकी विदेशमंत्री के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान वाशिग्टन ने जो नीति अपनाई है जो अमरीका की वर्तमान सरकार से संबन्धित नहीं है। यह नीति एक प्रकार से यूरोप के साथ संबन्धों पर पुनर्विचार और उससे अलग होने के अर्थ में है। उन्होंने पश्चिम के लगातार कमज़ोर होने पर खेद जताते हुए कहा कि यूरोप अब एसे महाद्वीप में परिवर्तित हो रहा है जिसे भविष्य पर कोई विश्वास नहीं है।इससे पहले फ़्रांसीसी राष्ट्रपति ने दो महीने पहले नैटो की बैठक में अपने भाषण में कहा था कि नैटो अब कोमा में है।
ज्ञात रहे कि अमरीका के विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने म्यूनिख सुरक्षा कांफ़्रेंस में मैक्रां के इस बयान की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पश्चिम और नेटो विजय के मार्ग पर बढ़ रहे हैं।
Related Posts

