पूर्व विधायक सरवर अली का कुशलक्षेम जानने पहुंचे डॉ विवेक वर्मा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सड़क हादसे में घायल रामनगर के पूर्व विधायक सरवर अली खान से सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं वरिष्ठ नेत्र सजृन डॉ विवेक सिंह वर्मा ने मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। रविवार को देवा रोड स्थित बेलहरा हाउस आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे पूर्व विधायक सरवर अली खान से डॉ विवेक सिंह वर्मा एवं गांधीवादी चिन्तक राजनाथ षर्मा ने मुलाकात की। विदित हो कि गत 13 जुलाई को बाराबंकी से फतेहपुर के हजरत पुर बिलोली स्थित अपने घर जा रहे पूर्व विधायक सरवर अली की कार ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। देवा रोड पर पवैयाबाद के पास ट्रैक्टर ट्राली और पूर्व विधायक की कार की आमने सामने टक्कर हुई। जिसमें पूर्व विधायक बुरी तरह जख्मी हो गए। इसमें उनके सिर में गहरी चोट आई और कूल्हा उखड़ गया। जिसका लखनऊ में आपरेषन हुआ। आपरेषन के बाद से पूर्व विधायक अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। हादसे के बाद पूर्व विधायक सरवर अली का कुषल क्षेम लेने डॉ विवेक सिंह वर्मा और राजनाथ षर्मा उनके आवास पहुंचे और उनका हालचाल लिया। इस दौरान डॉ विवेक सिंह वर्मा ने उन्हें स्वास्थ्य लाभ लेने और किसी भी जरूरत के लिए तत्काल फोन करने को कहा।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!