धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सिख धर्म के प्रथम गुरु नानक देव का 553 वा प्रकाश पर्व जिले में पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया जिस में आयोजित हुए अनेक कार्यक्रमों में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जनपद के सभी गुरुद्वारों में गुरु नानक के प्रकाश पर्व की धूम रही जिसमें सिख महिलाओं और पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सन 1499 में जन्मे सिखों के प्रथम धर्मगुरु गुरु नानक देव का 553 वा प्रकाश पर्व श्रद्धा आस्था और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ लाजपत नगर मोहल्ले स्थित गुरुद्वारे में मनाया गया। पिछले कई हफ्तों से लगातार प्रभात फेरी के साथ प्रकाश पर्व के दिन सहारनपुर से आय भाई कवनीत सिंह ने गुरबाणी के साथ गुरुनानक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सिख धर्म के बारे मे वर्णन किया। इस दौरान शब्द कीर्तन और गुरुवाणी में सबको मंत्रमुग्ध कर दिया सभी आस्थावान धर्म के लोगों ने अपने गुरु नानक देव जी को श्रद्धा अर्पित करने के बाद आयोजित सभी धर्मों के लोगों ने लंगर में प्रसाद चखा और देर रात भव्य आतिशबाजी हुई गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भव्य आयोजन में मुख्य रूप से प्रधान सरदार भूपेंद्र सिंह, सरदार रविंदर सिंह, रौनक सिंह गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!