विद्युत कर्मियों से अभद्रता, मुकदमा दर्ज

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। बकाया विद्युत बिल वसूलने गई टीम के साथ अभद्रता करते हुए ग्रामीणों ने हाथापाई की है पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग खड़े हुए। अवर अभियंता ने चार लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दिया है। गुरुवार को ग्राम पंचायत हजरतपुर में बिजली विभाग द्वारा कैंप लगाकर विद्युत बिल जमा किया जा रहा था। बकाया विद्युत बिल जमा कराने के लिए अवर अभियंता सुनील कुमार की अगुवाई में एक टीम गांव में घूम घूम कर लोगों से बिल जमा करने के साथ ही डिस्कनेक्शन भी कर रही थी।  गांव के ही बहराइची के घर पहुंच कर टीम ने बकाया विद्युत बिल जमा करने के लिए कहा तो उसने बिल जमा करने से मना कर दिया इस पर विद्युत टीम ने उसका विद्युत कनेक्शन काटने लगी।  इस कार्यवाही से नाराज होकर बहराइची अपने पड़ोसियों के साथ मिलकर अवर अभियंता  व उनकी  टीम को गालियां देते हुए डंडा लेकर मारने दौड़ पड़ा। जिससे बिजली कर्मचारियों और उसके बीच हाथापाई हो गई। बिजली कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची बदोसराय की पुलिस को देखकर सभी आरोपी फरार हो गए। विद्युत कैंप में करीब 35 हजार राजस्व वसूली के साथ आठ विद्युत कनेक्शन काटे गए इस संबंध में अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया आरोपी  अपने पड़ोसियों के साथ विद्युत टीम पर हमलावर हो गये। इससे मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। चार लोगों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस में शिकायत की गई है।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!