राष्ट्रीय मानवाधिकार के तत्वावधान में पीएसी जवानों के मध्य वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गयी। 

, शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी।दसवीं वाहिनी के मनोरंजन कक्ष मे सेनानायक सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में वाहिनी मनोरंजन कक्ष में राष्ट्रीय मानवाधिकार के तत्वावधान में पीएसी जवानों के मध्य वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गयी।  आयोजन के निर्णायक सहायक सेनानायक अरशद जमाल सिद्दीकी एवं डॉ. जाकिर हुसैन द्वारा 21 वी सदी में पुलिस एव मानवाधिकार शीर्षक के विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में 21वीं सदी की पुलिस की तरफ से पक्ष रखते हुए आरक्षी गौरव श्रीवास्तव प्रथम, आरक्षी जितेन्द्र पाठक द्वितीय व आरक्षी बलराम तृतीय स्थान पर रहे, वहीं मानवाधिकार की तरफ से पक्ष रखने वाले आरक्षी बृजेश चौहान प्रथम, आरक्षी दीपक कुमार सिंह द्वितीय व आरक्षी विवेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे ।
उक्त कार्यक्रम के दौरान शिविरपाल न्याज अहमद काजमी, सूबेदार मेजर चंद्रेश राव, पीसी देवेंद्र मौर्य, पीसी अनिल कुमार, पीसी सच्चिदानंद दीक्षित आदि उपस्थित रहें ।

, शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!