संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम व सीओ ने जनता की समस्याओं को सुना।

आई एम खान (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ज्योति शर्मा व सीओ पवन कुमार ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों ने अधीनस्थों को सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में भाकियू के पदाधिकारियों ने तहसील क्षेत्र के गांव अगेई में छुट्टा गौवंश से किसानों को होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने की मांग की। किसानों का आरोप है कि ग्राम प्रधान गौशाला से गौवंश को निकाल देता है। जब किसानों ने गौवंश को पकड़कर फिर से गौशाल में पहुंचा दिया तो प्रधान ने उनसे अभद्रता की। गांव सिठौली निवासी रामबाबू ने सरकारी नलकूप की गूल की ईटें दबंगों द्वारा निकालने व गूल किनारे लगे पेड़ों को काटने की शिकायत की। गांव परसिया निवासी मंजू ने एसडीएम से आवास दिलाने, गांव जगत पीपरी निवासी आजाद खां ने मृतक पिता के नाम आराजी का लगान आने की शिकायत की। वहीं गांव मुसिया नगला निवासी सारांश ने गांव के एक व्यक्ति पर अपनी पुत्री का गलत तरीके से शादी अनुदान हड़पने की जांच कराने की मांग की। सर्वा निवासी महावीर ने मार्च माह से सरकारी नलकूप बंद होने की शिकायत की।

आई एम खान (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!