स्वच्छता-मिशन के नाम पर सरकारी खातों की सफाई…

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी । ग्राम पंचायत मे साफ-सफाई के लिए जिम्मेदार संस्थाओं के कारकुनों ने स्वच्छता-मिशन के नाम पर सरकारी खातों की सफाई मे भले हीं महारत हासिल कर रखी हो ! लेकिन अधिकांश स्थानों पर साफ-सफाई के नाम पर जमीनी हकीकत” सिफर ” हीं दिखती है । जी हां कुछ ऐसी हीं कहानी है मसौली विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सफदरगंज की ! जहां गंदगी और दुर्गंध के आलम मे नागरिकों का जीना दूभर है ।सफदर गंज कस्बे मे गंदगी और कूड़े के ढेर , टूटे पत्थर तथा बजबजाती नालियां ,जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और संबंधित कर्मियों को आइना दिखाने के लिए काफी हैं । कस्बे मे भीषण गन्दगी के परिणाम स्वरूप बुखार संक्रामक रूप ले रहा है । स्थानीय चिकित्सकों के यहां मरीजों की लम्बी लाइनें हैं । कुछ पीड़ित शहर मे भी अपना इलाज करा रहे हैं ।
सफदर गंज कस्बे में आंगनबाड़ी केंद्र के निकट ,ओमचन्द्र यादव के घर के पीछे ,अधिवक्ता राजेंद्र नरायन वर्मा के मकान के पास, भगौती शिल्पकार मार्केट के सामने ,बदोसराय रोड पर देशी शराब की दूकान के सामने ,अशोक कौशल के घर के बगल मे कूड़े और गंदगी के ढेर देखे जा सकते हैं । बड़ी मस्जिद और शंकर जी के शिवाला के पास बजबजाती नालियां संक्रामक रोगों को न्योता दे रही हैं ।
ग्राम की साफ-सफाई के लिए पंचायत मे सफाई कर्मी भी नियुक्त हैं लेकिन वह ग्राम मे यदा कदा हीं झाड़ू-बुहारी करते दिखते हैं । वह गांव मे साफ-सफाई करने की अपेक्षा प्रधान के घर के आसपास और पंचायत भवन मे अपना कौशल दिखाना ज्यादा उचित समझते हैं । ग्राम पंचायत के अन्तर्गत कूड़ी मे सुरेन्द्र चौधरी के घर के पास कूड़े का अम्बंर लगा हुआ है, धुंधकारी पुरवा , कूड़ी का पुरवा ,स्टेशन का पुरवा और अहिरन पुरवा के बाशिंदों के लिए पंचायत द्वारा साफ-सफाई दूर की कौड़ी है ।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!