एक दिवसीय विचार गोष्ठी एवं मत्स्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बारावंकी आज सोमवार को विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर विकास भवन स्थित स्वर्ण जयन्ती सभागार, बाराबंकी में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में एक दिवसीय विचार गोष्ठी एवं मत्स्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला विकास अधिकारी श्री भूषण कुमार द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन कर प्रारम्भ किया गया । विचार गोष्ठी में 50 प्रशिक्षाणार्थियों ने प्रतिभाग किया गया। राष्ट्रीय मात्स्यिकी अनुसंधान ब्यूरो के सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 सुधीर कुमार रायजादा, डा0 ए0के0 यादव तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में श्री रमेश चन्द्र द्वारा मत्स्य पालन के विविध आयामों पर विस्तृत तकनीकी जानकारियाँ प्रदान की गईं। कार्यक्रम में मत्स्य पालकों द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रश्न काल के दौरान जानकारी चाही गयी, जिस पर संबंधित वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा उनकी प्रत्येक समस्या का समाधान हेतु उपाय बताए गए। कार्यक्रम मंे मुख्य रूप से उक्त के अतिरिक्त श्री अच्छेलाल निषाद, म0नि0, श्री वंशराज वर्मा तथा श्री प्रहलाद कुमार यादव म0वि0अ0 तथा श्री रामनरेश, मछुवा उपस्थित रहे।  शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!