भारतीय राजनीति के प्रभावशाली राजनेता थे/ रफी अहमद किद्वाई

बाराबंकी 18 फरवरी:- स्व0 रफी अहमद किद्वाई भारतीय राजनीति के प्रभावशाली राजनेता थे उनमे संगठन बनाने की अपूर्व क्षमता थी आपका जवाहर लाल नेहरू पर अटूट विश्वास था। नेहरू जी जो योजना बनाते थे उसे कार्यान्वित करने का काम रफी अहमद करते थे। आपने महात्मा गांधी के आवाह्नन पर अपने कालेज का वहिष्कार करके असहयोग आन्दोलन में सक्रिय रूप से  भाग लेना शुरू कर दिया इसी के चलते अंग्रेज सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन तथा नारे लगाने के अभियोग में उन्हे दस मास का कठोर कारावास का दण्ड मिला। आप उत्तर प्रदेश मंत्री मण्डल में वरिष्ठ पद पर रहे देश के विभाजना के समय प्रदेश के गृह मंत्री थे जिन्हे बाद में जवाहर लाल नेहरू ने केन्द्र में बुलाकर संचार एवं नागरिक उड््डयन मंत्री बनाया। 1952 के लोकसभा के चुनाव में आप बहराइच संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से विजयी होकर देश के खाद्य मंत्री बने खाद्य मंत्री के रूप में आपने चमात्कार करक कृत्रिम अभाव की स्थिति को समाप्त करके खाद्यान्न व्यापार को नियंत्रण मुक्त कर दिया। आपका जन्म 18 फरवरी 1894 इसी मसौली ग्राम में हुआ था 24 अक्टूबर 1954 को हृदय गति रूक जाने से उनका दिल्ली में देहवासान हो गया। आज हम उनकी जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थलीय पर आकर अपने को धन्य समझता हूँ और दिल की गहराईयो से उन्हे याद करके उनकी कब्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ।
उक्त आशय की जानकारी प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सन्दीप वर्मा ने आज स्व0 रफी अहमद किद्वाई की जयन्ती के अवसर पर कांग्रेसजनो के साथ उनकी कब्रगाह पर श्रद्धा समन अर्पित करने के पश्चात्् वहां पर मौजूद आवाम तथा कांग्रेसजनो को दी। स्व0 रफी साहब को जयन्ती के अवसर पर प्रदेश प्रभारी संदीप वर्मा के साथ उनकी कब्रगाह पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में मुख्यरूप से कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, प्रशान्त सिंह, सरवर अली, जुहेद किद्वाई, परवेज अली श्रीकान्त मिश्रा आदि कांग्रेसजन थे।

Don`t copy text!