तुरंत निपटा लें सभी काम, दिसंबर में 13 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी, देखें लिस्ट

प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986

नवंबर का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। अगर आप बैंकिंग से जुड़ा अपना कोई काम टालते आ रहे हैं, तो उसे जल्द निपटा लें। क्योंकि अगले महीने यानी दिसंबर में बैंक 13 दिन बंद रहने वाले हैं और आपको बैंकिंग से जुड़ा कार्य करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।आरबीआइ की ओर से जारी किए गए दिसंबर माह के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, इनमें बड़े त्योहारों जैसे क्रिसमस और गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिन के साथ-साथ राज्यों में पड़ने वाले उत्सवों को लेकर की गई छुट्टियां भी शामिल हैं। ऐसे में किसी बैंकिंग कार्य के लिए निकलने से पहले दिसंबर में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को देख लेना चाहिए।
दिसंबर में बैंकों की छुट्टियां की लिस्ट
3 दिंसबर 2022 – शनिवार को सेंट जेवियर फीस्ट के कारण गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
4 दिंसबर 2022 – रविवार के चलते पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
10 दिंसबर 2022 – दूसरा शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
11 दिंसबर 2022- रविवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
12 दिंसबर 2022- सोमवार के पा-तगान नेंगमिंजा संगम पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
18 दिंसबर 2022- रविवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
19 दिंसबर 2022- सोमवार को गोवा लिवरेशन डे के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
24 दिंसबर 2022- चौथा शनिवार और क्रिसमस पर बैंक बंद रहेंगे।
25 दिंसबर 2022- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
26 दिंसबर 2022 – सोमवार को मिजोरम, सिक्किम, मेघालय में क्रिसमस, लासूंग, नामसूंग के कारण बैंक बंद रहेंगे।
29 दिंसबर 2022 – गुरुवार को गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मदिन पर चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे।
30 दिंसबर 2022- शुक्रवार को मेघालय में यू कियांग नंगवाह पर बैंक बंद रहेंगे।
31 दिंसबर 2022 – शनिवार को मिजोरम में नववर्ष की पूर्व संध्या पर बैंक बंद रहेंगे।

 

प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986

Don`t copy text!