गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,तमंचा कारतूस बरामद-
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी थाना जैदपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद-
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जैदपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-550/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तगण 1. इस्माइल पुत्र स्व0 मो0 शब्बीर निवासी टेरा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी 2. मो0 शाहिद उर्फ लड्डू पुत्र अब्बास निवासी भूपतिनगर टण्डनपुरवा मजरे टेरा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को थाना जैदपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक-30.11.2022 को टेरा जंगल रास्ता मोड़ से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त इस्माइल के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 553/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा सुसंगठित गिरोह बनाकर अपने लाभ के लिए गोवंशीय पशुओं का वधकर उनके गोमांस का विक्रय कर अवैध तरीके से धनोपार्जन किया जाता है। इनके विरुद्ध बाराबंकी में कई आपराधिक मामलें पंजीकृत है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

