खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल के निर्देशन में बुधवार को क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में प्रबंध समितियों का गठन किया गया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा एव खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल के निर्देशन में बुधवार को क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में प्रबंध समितियों का गठन किया गया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल ने 30 नवम्बर को एक ही दिन सभी स्कूलों में प्रबंध समितियों के गठन के निर्देश दिए थे जिसके तहत बुधवार को शिक्षा क्षेत्र मसौली के समस्त परिषदीय विद्यालयों में शासन के निर्देश पर प्रबंध समितियों का गठन किया गया जिसमे हर विद्यालय की अपनी एक प्रबंध समिति होती है जो स्कूल के कामकाज, रखरखाव आदि की निगरानी करती है। प्रत्येक समिति में कुल 15 सदस्य होते हैं जिनमें 11 सदस्य अभिभावक होते हैं। जिसमें 50 प्रतिशत महिला अभिभावक बतौर सदस्य होते हैं। चार नामित सदस्य होतें हैं। ग्राम पंचायत बड़ागांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबन्ध समिति का गठन किया गया जिसमें पुष्पा देवी को अध्यक्ष, विनोद कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान प्रधानाधियापिका अस्फी किदवाई, मोहित कुमार, सुनीता वर्मा, अभिभावक वहीद अंसारी, मो0 उस्मान खां, इशरत अली सहित अभिभावक मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

