विदेशी व्यंजनों के विरुद्ध करना होगा संघर्ष :शांति श्रेया

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

देवीगंज में आयोजित श्री राम कथा में बोली कथा व्यास दीदी शांति श्रेया

रामसनेही घाट बाराबंकी ।आज भारतीय व्यंजनों पर विदेशी संस्कृति के व्यंजनों ने हमला कर रखा है। वास्तव में यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। इसके विरुद्ध पूरे भारतीय समाज को इकट्ठा होकर खड़े होना पड़ेगा। उक्त बात रामसनेही घाट क्षेत्र के देवीगंज में सुनील शुक्ला एवं विवेकानंद शुक्ला जी के द्वारा आयोजित श्री राम कथा में कथा व्यास शांति श्रेया दीदी जी ने कहीं।

कथा व्यास दीदी शांति जी ने बताया कि श्री रामचरितमानस में जिन व्यंजनों का उल्लेख किया गया है। वह स्वास्थ्य एवं मानसिक प्रगति से ओत्र पोत्र है। उन्होंने कहा कि आज हमारी भोजन की संस्कृति को विदेशी संस्कृति ने जकड़ रखा है ।पहले हम भोजन को सम्मान देकर जमीन में पालथी मारकर बैठकर ग्रहण करते थे। लेकिन आज हम पशुओं की तरह खड़े होकर भोजन करते हैं और अपने आप को अत्यंत प्रगतिशील मानते हैं। राम कथा में आज दीदी शांति श्रेया जी ने श्री राम जी के विवाह का अत्यंत मोहक वर्णन करके उपस्थित सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने इस दौरान भारतीय संस्कृति के परंपरागत वैवाहिक नियमों का श्रीरामचरितमानस से जुड़ाव करके अत्यंत उत्कृष्ट उल्लेख किया ।उन्होंने कहा कि हमारी सभी प्राचीन परंपराएं आज भी जागृत है एवं हमारे भावों को वह प्रेम की ओर ले जाती है। इस मौके पर श्री राम कथा में पहुंचे जनपद के सामाजिक कार्यकर्ता व कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने पुष्पगुच्छ देकर कथा व्यास दीदी शांति श्रेया जी को सम्मानित किया एवं उनका आशीर्वाद लिया। जबकि दीदी शांति श्रेया जी ने भी श्री भैया को अंगवस्त्र देकर उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रभाकर तिवारी ,विकास पाठक, रामकिशोर शुक्ला, सचिन शुक्ला, युवा नेता सूरज दीक्षित, भवानी प्रसाद ,भाजपा नेता इंद्र प्रताप सिंह ,बाबा दिलीप जी महाराज, रामचंद्र दीक्षित, अनिरुद्ध कुमार ,विनोद कुमार ,शुभम सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रोताजन उपस्थित थे। आए हुए सभी अतिथियों का लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष एवं मुख्य यजमान सुनील कुमार शुक्ला तथा उनके भाई विवेकानंद शुक्ला ने अपने सभी परिजनों व शुभचिंतकों के साथ स्वागत कर आभार भी जताया। इस दौरान कथा व्यास दीदी शांति श्रेया के द्वारा गाए गए भजनों ने भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!