बाराबंकी। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व जनता में लोकप्रिय छवि के सरल स्वाभाव के धनी पूर्णेन्दु सिंह का बुधवार की रात उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन (यूपीपीसीएल) में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तबादला हो गया। वहीं साल 1994 बैच के पीपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा को जनपद का अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बनाया गया है। श्री मिश्र अभी तक अलीगढ़ में स्थित पीएसी में तैनात थे। समाचार लिखे जाने तक श्री मिश्र ने कार्यभार नहीं सम्भाला था। अपराधियों पर सख्त नजर रखने वाले और आम जनता में अपनी अलग पहचान रखने वाले न्यायप्रिय प्रशाासनिक अधिकारी पूर्णेन्दु सिंह को जिले की जनता हमेशा ही याद करेगी। नवागत अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र जनपद अयोध्या के मूल निवासी हैं और अपनी अधिकांश नौकरी प्रयागराज जनपद में की है।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
Related Posts

