आईएमआईएम प्रत्याशी ने विपक्षी दलों के विरूद्ध मोर्चां।
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद नवाबगंज के चुनाव को लेकर घमासान मची हुई है। अभी से ही उम्मीदवार अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे है। इसीक्रम में आईएमआईएम पार्टी ने भी भी अपना प्रत्याशी उतार दिया है जिससे विपक्षी दलों के धड़कने बढ़ गई है। आईएमआईएम के प्रत्याशी बाबू खान ने कहा कि यहां की जनता नवाबगंज का नाम नहीं, यहां के चेयरमैन बदलना चाहती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आईएमआईएम पार्टी ने नगर पालिका से इजहार खा उर्फ बाबू खा को टिकट देकर अन्य विपक्षी दलों के खेमे में खलबली मचा दी है। मोहल्ला पल्हरी निकट ककरिया में आईएमआईएम के प्रत्याशी बाबू खाँ के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमे पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुवे कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के आदेश पर पूरे उत्तर प्रदेश में नगर निकाय व मेयर पद के लिये चुनाव में प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है।
उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य एजेंडा शहर को साफ सफाई, जर्जर सड़के, पेयजल और लोगो को जाम से निजात देना है, इसके अलावा जनपद के नगर पालिका व नगर पंचायतों में पार्टी प्रत्याशियों की जिताने के लिये पूरी ताकत झोंकने का काम करेंगे। आईएमआईएम जिलाध्यक्ष ने ये भी बताया कि भाजपा के लोग नवाबगंज को हटाकर नगर निगम करना चाहते जो नामुमकिन है। नगर पालिका प्रत्याशी ने इजहार खा उर्फ बाबू खा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मदद से पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरे हैं और मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।
इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ता फैसल मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय नेताओ के आदेश पर हम लोग जनपद में घूम घूमकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को जिताने के लिये दिन रात मेहनत करके जिताने का काम करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित खतीब अलवी, अली अहमद विकास श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, शीबू इदरीसी, तौकीर शेख, बाबा आदिल, मोहम्मद जावेद, बालाजी, विष्णु प्रभाकर, बलराम यादव, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद इरशाद मलिक आदि लोग उपस्थित रहे।

