पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा की एक बैठक…
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती मनाने व पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा की एक बैठक लोनिवि के अतिथि गृह में आयोजित की गई। बैठक में सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख आदि को दिशा निर्देश दिए गए।। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सीमा राठौर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आगामी 25 दिसंबर को प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। श्रीमती राठौर ने कहा कि सभी पदाधिकारी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को सम्मिलित किए जाने को सुनिश्चित करें। बैठक में जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष अक्कू रस्तोगी, कृष्णा गुप्ता, रेनू गुप्ता, संगीता रस्तोगी, देवेन्द्र भट्ट, अमित पंडित, अभिषेक शर्मा, विनीत वार्ष्णेय, राहुल सिंह, हंसमुखी, दिनेश शर्मा, सुरेन्द्र कश्यप, शोभित, दिनेश कश्यप आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

