गैर जनपद से पशु तस्करी कर आगरा ले जा रहे 8 पशु तस्कर गिरफ्तार
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। गैर जनपद से पशु तस्करी कर आगरा ले जा रहे 8 पशु तस्करों को सफदरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर डीसीएम पर लदे 14 गौवंशीय पशुओं को बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सफदरगंज पुलिस ने लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर अयोध्या की ओर से आ रही डीसीएम नम्बर डीएल 1 एमए 0722 को रोककर तलासी ली तो डीसीएम में ठूंस ठूंस कर भरे गये 14 गौवंशीय पशु बरामद हुए मौके पर पुलिस ने फरुखाबाद जनपद के थाना मोहम्मदाबाद के नगला शीशम निवासी. सुभाषचन्द यादव पुत्र रुप सिंह यादव , हरिओम पुत्र अशोक सिंह यादव . जनपद आगरा चित्राहार के कचौराघाट निवासी विनोद सिंह पुत्र स्व0 माताप्रसाद . आनन्द कुमार पुत्र शिव कुमार . रवि कुमार पुत्र ज्ञान सिंह . राजीव सिंह पुत्र गम्भीर सिंह . मंजीत सिंह पुत्र स्व0 इन्द्रपाल सिंह . सुशील सिंह भदौरिया पुत्र स्व0 गम्भीर सिंह को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि उक्त पशु आगरा ले जा रहे थे । अभियुक्तों के विरुद्ध पशु अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

