पाँच दिवसीय उत्तर प्रदेश पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता,के दोनों सेमी फाइनल मुकाबले खेले गये।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। दसवीं वाहिनी प्रांगण में चल रही पाँच दिवसीय उत्तर प्रदेश पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन नॉकआउट दौर का अंतिम मुकाबला व प्रतियोगिता के दोनों सेमी फाइनल मुकाबले खेले गये। नॉक आउट दौर का अंतिम मुकाबला वाराणसी जोन एवं पीएसी पूर्वी जोन के मध्य खेला गया, जिसमे वाराणसी जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर 9 विकेट खोकर मात्र 84 रन ही बना सकी, वाराणसी जोन के तरफ से सबसे ज्यादा 29 रन संजय बनाये, पीएसी पूर्वी जोन की तरफ से धर्मवीर, सतीश व विक्रम ने 2-2 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएसी पूर्वी जोन ने विक्रम के 25 रन व रामू के 22 रनों की जुझारू पारियों के बदौलत मुकाबले को 5 विकेट से जीतकर सेमी फाइनल में पहुँचने वाली चौथी टीम बनी, वाराणसी जोन की ओर से मनोज ने 2 विकेट लिए।

सेमी फाइनल पहला मुकाबला मेजबान पीएसी मध्य जोन एवं बरेली जोन के मध्य खेला गया, जिसमे बरेली जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुये आर्यन के 19 रन व अन्नु चपराना के 18 रन की पारियों की बदौलत 100 रन बनाने में कामयाब हुई, पीएसी मध्य जोन के तरफ से शिवम ने 2 विकेट, सुशील, हैरी व दिनेश ने 1-1 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएसी मध्य जोन ने अनिल के 44 रन व अतुल के 23 रन की पारियों की बदौलत मुकाबले को 7 विकेट से जीत कर फाइनल में पहुँचने वाली पहली टीम बनी, बरेली जोन के तरफ से साहिल व अन्नु ने 1-1 विकेट लिया। दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला मेरठ जोन एवं पीएसी पूर्वी जोन के मध्य खेला गया, जिसमे मेरठ जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में राहुल मालिक के 39 रन व राहुल डागर के 30 रन की बदौलत 117 रन बनाये, पीएसी पूर्वी जोन की तरफ से धर्मेन्द्र ने 3 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएसी पूर्वी जोन ने खराब रौशनी के कारण आज का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट खोकर 67 रन बना लिया गया था, पीएसी पूर्वी जोन को इस मुकाबले को जीतने के लिए 35 गेंद पर 51 रनों की आवश्यकता है, जबकि उसके पास 5 विकेट शेष हैं। इस अवसर पर सह-आयोजन सचिव/सेनानायक श्री सुनील कुमार सिंह, सहायक सेनानायक राम रतन, सहायक सेनानायक अरशद जमाल सिद्दीकी, शिविरपाल न्याज अहमद काजमी, सूबेदार मेजर चंद्रेश राव, उपनिरीक्षक परिवहन धर्मेन्द्र यादव, सहायक शिविरपाल दिनेश कुमार पाण्डेय एवं वाहिनी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

