ऐतिहासिक होगी दिल्ली में महापंचायत: अनिल वर्मा भाकियू की मासिक बैठक सम्पन्न
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत‘ जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक गोकुल नगर स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा की अध्यक्षता एवं संगठन मंत्री कमलेश वर्मा के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में 18 मार्च को दिल्ली में होने वाली महापंचायत में किसानों की भारी तादाद में पहुंचने के लिए के लिए ब्लॉक अध्यक्षो को निर्देशित किया गया।इसके साथ ही जन जागरण अभियान के तहत गांवो में वॉल पेंटिंग कराने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में प्रतिमाह होने वाले रक्तदान,सामूहिक विवाह व संस्कार समारोह पर चर्चा के साथ ही बीते 10 फरवरी को जनपद मुख्यालय पर हुई पंचायत की भी समीक्षा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी दिल्ली में होने वाली महापंचायत की तैयारी में जोर शोर से लग जाएं,इस बार की महापंचायत ऐतिहासिक होगी।साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए भाकियू का हर एक सिपाही संकल्प ले,जिससे किसानों को उनका हक,सम्मान दिलाया जा सके। आज की मासिक बैठक में राम किशोर पटेल,उत्तम सिंह,दिनेश कुमार,कृष्णपाल बबलू,राजेन्द्र प्रसाद,नौमिलाल, बाबादीन,भगौती प्रसाद,डॉ राम सजीवन,देवेन्द कुमार,रामानंद,प्रमोद कुमार, शिव नरायन सिंह,गिरीश चन्द,लायकराम यादव,हरीराम पाल सहित तमाम लोग मौजूद थे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

