भुगतान न होने पर संविदा कर्मियों ने तीसरे दिन भी उपकेन्द्र पर प्रदर्शन जारी…
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। वेतन और ईपीएफ के भुगतान न होने पर संविदा कर्मियों ने तीसरे दिन भी विद्युत उपकेन्द्र मसौली पर प्रदर्शन कर धरना जारी रखा। धरने पर बैठे संविदा कर्मियों का आरोप है कि ओरियन कम्पनी द्वारा 2 माह का वेतन और 5 माह के लम्बित ईपीएफ के भुगतान नही किया गया है। जिससे संविदाकर्मियों के परिवारों में भुखमरी बन रही है बीते दो दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे संविदाकर्मियों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा इस दौरान नारेबाजी करते हुए कार्य का वाहिष्कर किया ।
प्रदर्शन के दौरान सत्येन्द्र सिंह वर्मा, प्रदीप यादव, प्रदीप कुमार, सर्वेश,सन्दीप, मोहम्मद अकरम, महेंद्र पाल, राममिलन, मनोज कुमार, आशीष जयसवाल, कांशीराम, अभिषेक कुमार, अभिमन्यु सहित लोग मौजूद थे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

