उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। शुक्रवार को विकासखंड बंकी में ग्राम प्रधान/स्थानीय प्राधिकारी निकाय के सदस्यों का ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन इरम इंटर कॉलेज, बाराबंकी में जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडे व खंड शिक्षा अधिकारी बंकी सुषमा सेंगर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अंगद कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक फैजाबाद मंडल राम सागर पति त्रिपाठी एवं खंड विकास अधिकारी बंकी चंद्रभूषण तिवारी थे। उक्त कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत अवस्था सुविधाओं के संतृप्तिकरण हेतु मिशन कायाकल्प व विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन हेतु मिशन निपुण पर विस्तृत चर्चा की गई। तथा बंकी विकासखंड में कायाकल्प में अच्छा कार्य करने के लिए अतिथि महोदय द्वारा तबस्सुम ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत गदिया, वंदना देवी ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बहादुरपुर, प्रियंका ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत भिटौली कला व राज किशोर वर्मा ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत पाटमऊ को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में 30 ग्राम पंचायतों के प्रधानों व विकासखंड में संचालित समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों/इं प्रधानाध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी बंकी सुषमा सेंगर द्वारा समस्त अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सभी शिक्षकगण मौजूद रहें।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!