सिर्फ दस मिनट में पहुँचती है पुलिस सहायता: एसपी यूपी-112 के प्रचार-प्रसार हेतु स्थापित स्टाल का एसपी दिनेश सिंह ने किया शुभारम्भ
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने यूपी-112 के प्रचार-प्रसार हेतु स्थापित स्टाल का फीता काटकर शुभारम्भ किया। शनिवार को नव वर्ष के अवसर पर बाराबंकी पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन व देवा तिराहा पर यूपी-112 के प्रचार प्रसार एवं आम नागरिकों को उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न जन उपयोगी सेवाओं के प्रति जागरूक करने हेतु स्टाल की शुरूआत की गई। जिसका पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस नव वर्ष के अवसर पर ‘नव संकल्प उठाएँ, दूसरों की मदद को आगे आएँ,‘ इस संदेश के साथ यूपी-112 के कर्मियों ने स्टाल पर नागरिकों को पुलिस की विभिन्न सेवाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसी क्रम में पुलिस कर्मियों ने बुजुर्गों और महिलाओं से भी संवाद कर उनसे 112 की सवेरा और नाईट एस्कॉर्ट सेवा की जानकारी साझा की एवं यूपी-112 द्वारा मित्र पुलिसिंग का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार से जिले में पीआरवी की दो स्टाल लगायी गयी। यूपी पुलिस की आपातकालीन सेवाओं के बारे में लोगों को विशेषकर बच्चों को इस बारे में जागरूक करने के लिए अपने दो-पहिया और चार-पहिया पीआरवी वाहन भी तैनात किये गये। जिससे नागरिक जान सकें कि आपातक़ालीन सेवा कैसे काम करती हैं। बच्चों की कॉमिक बुक में घटनाओं के माध्यम से 112 की योजनाओं की जानकारी दी गयी। कॉमिक में छोटे-छोटे स्लोगन जैसे “डरने की नहीं है बात, 112 है आपके साथ”, “फोन उठायें, 112 मिलायें” लिखे गए हैं। जनपद के नागरिकों ने मित्र पुलिस के इस रूप को जमकर सराहा। उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, नोडल अधिकारी यूपी 112 बाराबंकी श्री आशुतोष मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चंद्र मिश्र, प्रभारी निरीक्षक यूपी 112 श्री संजीव कुमार यादव एवं चौकी प्रभारी सिविल लाइन के साथ अन्य पुलिसकर्मी, आमजनमानस एवं बच्चे मौजूद रहे। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

