सामूहिक एवं पारिवारिक समस्याओं के निस्तारण हेतु सैनिक_सम्मेलन…..
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। सेनानायक सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में वाहिनी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वाहिनी व जोनल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा वाहिनी में गहन अभ्यासरत उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के खिलाड़ियों के व्यक्तिगत, सामूहिक एवं पारिवारिक समस्याओं के निस्तारण हेतु सैनिक_सम्मेलन एवं अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों व कर्मचारियों का भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में उपस्थित सभी अधिकारी एव कर्मचारियों तथा उत्तर प्रदेश पुलिस आर्चरी टीम के सभी खिलाड़ियों से उनके व्यक्तिगत, सामूहिक तथा पारिवारिक समस्याओं से अवगत होकर उनके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया एवं यातायात उपनिरीक्षक के पद पर विभिन्न जनपदों में स्थानांतरण पर जाने वाले प्लाटून कमाण्डर को कार्यमुक्त करने से पूर्व फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया। सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे सहायक सेनानायक श्री रामरतन, मुख्य आरक्षी वकील राय, मुख्य आरक्षी राम मूर्ति पाण्डेय, मुख्य आरक्षी जनार्दन तिवारी व मुख्य आरक्षी सुरेश चंद्र के सराहनीय सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना के साथ प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया, साथ ही पीएसी मुख्यालय के संवाद सभागार में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिन्दी भाषा में प्रथम स्थान पाने वाले आरक्षी गौरव श्रीवास्तव एवं वाहिनी के प्रत्येक दल से नवम्बर माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक आरक्षी के उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सहायक सेनानायक अरशद जमाल सिद्दीकी, शिविरपाल न्याज अहमद काजमी, उपनिरीक्षक परिवहन धर्मेन्द्र यादव, सूबेदार मेजर चंद्रेश राव व सहायक शिविरपाल दिनेश कुमार पाण्डेय एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

