भागवत कथा के पंचम दिवस कथावाचिका अंबिका देवी ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली गांव हतसा में आयोजित भागवत कथा के पंचम दिवस कथावाचिका अंबिका देवी ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब धरती पर कंस जैसे असुरों का अत्याचार चरम पर पहुंच गया तब भगवान विष्णु देवकी पुत्र कृष्ण के रूप में अवतरित हुए। अंबिका देवी ने कहा कि कन्हैया जी ने बालपन से ही पूतना जैसी आसुरी शक्तियों का संहार करना प्रारंभ कर दिया। कंस द्वारा कान्हा को मारने के लिए भेजी गई पूतना ने विष लगाकर स्तनपान कराने का प्रयास किया तो कान्हा ने उनके प्राण खींच लिए। माखनचोर के रूप में उनकी लीलाओं ने गोकुलवासियों खासकर गोपिकाओं को असीम आनंद की अनुभूति कराई। ‘मैय्या मोरी मैं नहीं माखन खायो’ आदि भजनों पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु बरबस झूम उठे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!