न्यायालय की अवमानना कर रहा पालिका प्रशासन उद्यान पार्किंग स्थल मिटाने पर तुला प्रशासन, अवकाश के दिन चोरी-छिपे करवाया युद्ध स्तर पर कार

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। नगर पालिका प्रशासन और उसके कारिंदे नियम कानून और अदालत का मखौल उड़ाने से बाज नहीं आ रहे। छुट्टी का दिन तो जैसे उसे वरदान मिल जाता है। आज रविवार 1 जनवरी का अवकाश का मौका पाकर पालिका कर्मियों व ठेकेदारों द्वारा आधा अधूरा लोहे की सीढ़ी का काम पूर्ण कर लिया‌ गया। चुनाव नजदीक आता देख सरकारी संपत्ति को ऐसे खुर्द बुर्द किया जा रहा है जैसे यह पैतृक संपत्ति हो रस्ते का माल सस्ते में धड़ाधड़ बेचा जा रहा है।
मालूम हो कि नगर पालिका प्रशासन शहर के बीचो बीच स्थापित संत बैजनाथ उद्यान पार्क का अस्तित्व मिटाने पर तुला है। पार्क का स्वरूप मिटाने पर अडिग पालिका प्रशासन के ठेकेदारों द्वारा उद्यान में लगा एक पीपल पेड़ का अस्तित्व पहले ही मिटा दिया गया था अब पार्क के सामने पार्किंग स्थल और फार्म का एक भाग मिटाने पर आमादा हुए हैं। उद्यान की देखरेख कर रहे राष्ट्रभाषा परिषद के अध्यक्ष अजय सिंह गुरु जी ने पाक के बचाव में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कमीशन नियुक्त कर दिया था न्याय कमीशन द्वारा अपनी रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष रख दी गई प्रभाव आकाश पड़ जाने के कारण प्रभावी कार्यवाही में विलंब हुआ इधर नपा के तथाकथित ठेकेदार जोकि पालिका प्रशासन के निर्देश का हवाला आज फिर निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया। बताते हैं कि अधूरा पड़ा लोहे की रेलिंग का कार्य आज पूर्ण कर लिया गया। चोरी उस पर सीनाजोरी गृह निर्माण में चोरी की बिजली से दिनभर बिल्डिंग का कार्य चलता रहा। लोग तमाशबीन बने रहे। अजय सिंह गुरु जी ने अवैधानिक क्रियाकलाप की बाबत अधिशासी अभियंता को जानकारी दी तो उन्होंने वही पुरानी लहजे में फिर वही वाक्य दोहराया कि ऐसा तो नहीं हो सकता अच्छा देखवाता हूं। मालूम हो कि नगरपालिका में इस तरह के कार्य से सरकार की छवि धूमिल हो रही है और सूत्रों की मानें तो इस बार मौजूदा चेयरमैन व प्रतिनिधि का टिकट कटने की प्रबल संभावना व्यक्त की जा रही है। ऐसे में जुबानी जंग करने वालों के मुंह से भी अब शहद टपकने लगा है

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!