कथा व्यास चंद्रशेखर जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम महमूदाबाद में चल रही पाच दिवसीय भागवत कथा में कथा के दूसरे दिन कथा व्यास चंद्रशेखर जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया कथा में पूज्य व्यास जी ने कहा कि कृष्ण हिन्दू धर्म में विष्णु के अवतार हैं। सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सर्व पाप हारी पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं। जब-जब इस पृथ्वी पर असुर एवं राक्षसों के पापों का आतंक व्याप्त होता है तब-तब भगवान विष्णु किसी किसी रूप में अवतरित होकर पृथ्वी के भार को कम करते हैं। वैसे तो भगवान विष्णु ने अभी तक तेईस अवतारों को धारण किया। इन अवतारों में उनके सबसे महत्वपूर्ण अवतार श्रीराम और श्रीकृष्ण के ही माने जाते हैं। श्री कृष्ण का जन्म यदुकुल के वंश में हुआ था। अंत में भगवान की आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सैकडों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

