पत्रकारों के मान – सम्मान से समझौता नहीं : आशीष सिंह

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

उधौली,बाराबंकी। रविवार को नववर्ष के प्रथम दिन जनपद बाराबंकी के उधौली चौराहा के मां ज्वालामुखी स्थित पत्रकार कार्यालय में पत्रकारों के सम्मान में आयोजित बैठक का आयोजन आशीष यादव के नेतृत्व में किया गया।
बैठक में पत्रकार एवम् समाजसेवी आशीष सिंह ने कहा कि पत्रकारों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा। पत्रकार बंधु लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है उसके मान – सम्मान एवम् मर्यादा की जिम्मेदारी हर एक नागरिक की है।भ्रष्टाचार के युग में ग्रामीण पत्रकारों की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। इसलिए हमें खबरों का संकलन करते समय तटस्थ रहना चाहिए, ताकि मीडिया के प्रति लोगों का विश्वास कायम रहे। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राम प्रकाश गुप्ता और आलोक त्रिवेदी द्वारा श्री सिंह व आशीष यादव को कलम और डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हम लोग अपने आपको गौरांवित महसूस कर रहे है कि आप जैसे व्यक्तियों के संरक्षण में हम लोग कार्य कर रहे है, जिससे हम लोग और आगे बढ़ने का बल मिलता है। इस अवसर पर पत्रकार अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार, जगन्नाथ, शुभम् कुमार, अंकित पांडेय, सर्वजीत, प्रदुम कुमार, दिग्विजय, नवाज अंसारी व सूरज सिंह श्रेयांश सहित अन्य कई पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!