मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

बनीकोडर, बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के विकासखंड बनीकोडर के ग्राम पंचायत अहमदपुर में बने गौ आश्रय केंद्र पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को लेकर शासन की मंशा अनुरूप ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद वर्मा हर संभव प्रयास कर रहे है। वहां की साफ – सफाई की व्यवस्था , पशुओं के चारा – पानी, पशुओं को ठंड से निजात पाने हेतु व वे सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रख रहें है जिन्हें उनको आवश्यकता है। सोमवार मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जे० एन० पांडेय द्वारा गौ आश्रय स्थल अहमदपुर का औचक निरीक्षण किया। गौशाला में चारा, अलाव व पशुओं के ठंड बचाव हेतु उन पर बोरे देख श्री पांडेय काफी खुश हुए। पशुओं की देखभाल के लिए हनुमान, विनोद कुमार, संतोष व अमन को केयरटेकर के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं अहमदपुर क्षेत्र निवासी रामनरेश, प्रेमप्रकाश आदि द्वारा बताया गया कि गांवों में आवारा पशुओं से हो रहे नुकसान से इस गौआश्रय के होने से काफी हद तक निजात मिला है। यहां पर पशुओं की देखभाल भी बेहतर ढंग से की जाती है। वहीं ग्राम प्रधान अहमदपुर ने बताया पशुओं को चारा – पानी सरकार के मानक अनुसार दिया जा रहा है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!