मां शारदा इंटर कॉलेज पंडरिया कक्ष सज्जा का हुआ आयोजन

मुकीम अहमद अंसारी

 

सहसवान। माँ शारदा इंटर कॉलेज, पडरिया में कक्ष सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। नत्थू लाल शर्मा इंटर कॉलेज के प्रबंधक हरीश एवं वरिष्ठ समाजसेवी वीरेश दुबे नेे सज्जा का अवलोकन कर प्राइमरी सेक्शन में प्रथम स्थान हेतु सामूहिक रुप से कक्षा एन सी तथा कक्षा एक को, द्वितीय स्थान हेतु कक्षा 5 जूनियर सेक्शन में कक्षा 6 को प्रथम स्थान तथा कक्षा 8 को द्वितीय स्थान हेतु तथा सीनियर सेक्शन में कक्षा 12 को प्रथम स्थान तथा कक्षा 9 बी को द्वितीय स्थान हेतु चुना। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक मयंक भारद्वाज एवं प्रधानाचार्य अखिलेश शंखधार ने अतिथियों को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। प्रबंधक मयंक भारद्वाज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता में सहभागिता करने से शारीरिक एवं मानसिक दोनों प्रकार का विकास होता है तथा प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता का विकास होता है। विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं छात्र/छात्राओं ने भी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!