ब्लाक दहगवां क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर कला के किसानों ने गोवंश को स्कूल में किया बंद।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। तहसील क्षेत्र के ब्लाक दहगवां रसूलपुर कला के किसानों ने घूमतू गोवंश को घेरकर स्कूल में किया बंद। घुमतू गोवंश जो किसानों ने स्वयं छोड़े हैं अब वह है गोवंश को सरकारी संपत्ति की जगह पर ताला खोलकर बंद करते नजर आ रहे हैं जबकि गोवंश किसी और का नहीं है यह एक आम जनता का है जो पालता है जब तक गाय दूध देती है तब तक पालता है उसके बाद वह सरकार के लिए बदनाम करने के उद्देश्य गाय को छोड़ देते हैं इसी तरह कई प्रकरण आ चुके हैं की गाय को चाहे विद्यालय परिसर हो य फिर पंचायत घर हो उसके अंदर गायों को जबरदस्ती अंदर कर देते हैं और बाहर से गेट बंद कर देते हैं जिससे गाय भूखी प्यासी रहती है सवाल उठता है कि वहां पर तैनात मौजूदा अधिकारी इस और क्यों ध्यान नहीं देते कि कौन-कौन लोग गायों को बंद करते हैं और उनका शोषण करते है जबकि शासन द्वारा गौशाला भी प्रत्येक ग्रामों में बनवा दी गई है उसके बावजूद भी ग्रामीण यह कहकर घुमंतू गायों को सरकारी परिसर में जबरदस्ती डाल देते हैं और उसकी तालाबंदी कर देते हैं ग्रामीणों का कहना रहता है कि रात्रि में गाय द्वारा फसल को चौपट किया जाता है जबकि ऐसा कुछ नहीं है जबकि गायों को छोड़ने वाला कोई और नहीं है हम और आप में से ही हैं जो लगातार गायों को ग्रामीणों द्वारा छोड़ा जा रहा है और उनका शोषण किया जा रहा है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

