संपूर्ण समाधान दिवस तहसील बिल्सी में
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ । 06 जनवरी। शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मनोज कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओम प्रकाश सिंह 07 जनवरी 2023 शनिवार को तहसील बिल्सी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं एवं शिकायतों को सुनेंगे। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील सहसवान में तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील बिसौली में जन शिकायतों को सुनेंगे। इसी क्रम में तहसील सदर एवं दातागंज में सम्बंधित उप जिलाधिकारी जन शिकायते सुनेगें।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

